निगम कर्मियों की हड़ताल स्थगित

स्वच्छता सर्वेक्षण के कारण शहर हित में लिया निर्णय
देवास। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांगे्रस ट्रेड यूनियन की बैठक शहर अध्यक्ष रूपेश कल्याणे के नेतृत्व में संपन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलने के कारण नगर निगम प्रशासक जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया था एवं 24 घंटे का समय दिया था कि 24 घंटे के अंदर कर्मचारियों का वेतन दिया जाए अन्यथा समस्त कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। परंतु शहर हित एवं स्वच्छता सर्वेक्षण को देखे हुए युनियन के सभी कर्मचारियों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि जिस प्रकार पिछले वर्ष हमारा शहर हम सब कर्मचारियों के कारण स्वच्छता में देश में 10 वां स्थान प्राप्त किया था। इस स्थान को आगे बढ़ाने के लिए कर्मचारियों ने कहा कि हमें वेतन नहीं मिलेगा तब भी हम सब शहर हित में सफाई कार्य करेंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण खत्म होने तक होने वाली हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राजू सांगते, अशोक कल्याणे, अनिल खरे, विजय सांगते, पारस कलोसिया, विक्की सांगते, राजेश गौसर, कमल नवरले, मांगीलाल फतरोड, महेश लोट, बसंत कल्याणे, लोकराज गिल्लोरे, वीरेन्द्र शिंदे, मंगल घारू, राजकुमार कल्याणे आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply