झुग्गी बस्ती बच्चों को सिखाए कला के गुर एवं दी कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी

देवास । शहर के कलाकारों द्वारा ऋषिकेश सामाजिक एवं शिक्षण संस्थान द्वारा झुग्गी बस्तियों में जाकर नन्हें बच्चों को प्रेरित किया जा रहा है। चित्रकार कैलाश सोनी ने स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं कोरोना वायरस से बचाव को लेकर बस्ती में युवाओं एवं बच्चों को जानकारी दी व मॉस्क का प्रयोग करना सिखाया, वहीं मूर्तिकार ओमप्रकाश प्रजापति द्वारा गणेशजी की मिट्टी की प्रतिमा के साथ अन्य आकृतियों की संरचना को मूर्तरूप देना सिखाया, साथ ही बच्चों को गिफ्ट भी वितरित किए। इस मौके पर चित्रकार प्रेमलता परमार एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply