देवास। शहर के शौकिया गायकों के ग्रुप गीतांजलि का एनीवर्सरी सिंगिंग कार्यक्रम निजी होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक युगल, सोलो गीत प्रस्तुत कर सभी उपस्थित श्रोताओं एवम अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में शहर के तथा इंदौर और उज्जैन से भी कई शौकिया गायक उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में लगभग 60 सुमधुर युगल एवं सोलो गीतों की सफल प्रस्तुति दी गयी। शौकिया गायकों के भीतर छुपे कलाकार को एक पारिवारिक मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से प्रारंभ किये गए गीतांजलि सिंगिंग ग्रुप में प्रत्येक माह कराओके ट्रैक्स पर आधारित प्रोग्राम किये जाते है। जहाँ परिवार के साथ बैठकर संगीत का मजा उठाया जाता है।

कार्यक्रम में उदय टाकलकर, डॉ. जुगल किशोर राठौर, संतोष शर्मा, जितेंद्र शुक्ला, अभय मुले, शर्मिला शुक्ला, रंजना चव्हाण, रेणुका राठौर, हर्षदा चलिसगावकर, दीपक कर्पे, मनीष उपाध्याय, कमलेश चतुर्वेदी, डॉ. कृतिका पुण्डलीक, श्रीनिवास डांगे, चरणजीत अरोरा, अरविंदर खनूजा, स्नेहमंजरी भागवत, रीनू खनूजा, सुनील पाल, दिलीप तिलक, राजेश पटेल, उदय तेलंग, डॉ. शुक्ला, अभ्युदय सिंह, प्रवीण पाटनकर, ममता पाटनकर, श्वेता आठवले, सचिन आठवले, शैलेंद्र जोशी, संजय सोनी सहित बड़ी संख्या में कलाकारों ने एकल, और युगल गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। देवास की ख्यातनाम और संगीत गुरु श्रीमती आशा फडनिस द्वारा सभी गायकों का विभिन्न मापदंडों पर गायन का परीक्षण किया तथा अंत मे श्वेता आठवले को सिंगर ऑफ द डे चुन कर बहुत ही सुंदर सिंगिंग ट्राफी आशा फडनिस जी तथा अरोरा जी द्वारा प्रदान की गई।
कार्यक्रम में कई श्रोताओं के साथ मेघना टाकलकर, ज्योति दुबे, अजय देवलालिकर, ओम पाटनी, वैभव तिलक, पल्लवी तिलक, त्रिशा, जितेंद्र तिलक, अनुराधा सुपेकर, भावना उपाध्याय, सुमन सराफ, दीपक नाईक, सुमित सिंह, श्री व श्रीमती नैय्यर आदि उपस्तिथ थे। संचालन डॉ. जुगल किशोर राठौर तथा दीपक कर्पे ने किया। आभार उदय टाकलकर ने माना। शानदार रात्रि सहभोज के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

