देवास। श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 19 फरवरी 2020 को श्री क्षत्रिय युवा मराठा समाज के तत्वावधान में भव्य शौर्य वाहन रैली बुधवार को निकाली गई। रैली शाम 5 बजे भोपाल चौराहा स्थित शिवाजी पार्क से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए सयाजी द्वार पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में वाहन पर युवाजन जय भवानी-जय शिवाजी का उद्घोष व हाथ में भगवा पताकाएं धारण किए हुए थे। यात्रा का विभिन्न संगठनो, समाजो एवं व्यापारियो द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सयाजीद्वार पर भारत माता एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर महाआरती के साथ रैली का समापन हुआ। रैली में मुख्य रूप से समाज अध्यक्ष रेवंत राजोले, युवा मराठा समाज के खिलेश शिंदे, रमण देशमुख, पिंकेश नवले, पुनित पाचुनकर, हिमांशु राजोले, समरजीत जाधव, पवन जाधव, हर्षवर्धन जगताप, अश्विन जाधव सहित समाज के कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य समाज के नागरिको ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Related Posts '
08 MAY
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान संकल्प पूरा
अमलतास मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय जीवनलाल का देहदान...
03 MAY
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता : कैलाश सनोलिया
पत्रकारिता में हो स्वदेशी दृष्टि एवं विश्वसनीयता :...
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...

