देवास 16 मार्च 2020/ जिला आयुष अधिकारी डॉ. गिर्राज बाथम ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के प्रचार-प्रसार हेतु आयुष विभाग की और से पंम्पलेट बटवाये गये तथा आयुष औषधालयो पर जागरूकता हेतु पेास्टर लगवाये गये। कलेक्टोरेट परिसर, जिला चिकित्सालय एवं आयुष विंग सहित सार्वजनिक स्थानो पर बेनर लगवाये गये है।
उन्होने बताया कि आयुष विभाग द्वारा जिले मे संचालित 38 आयुष औषधालयो मे कोरोना वायरस से बचाव हेतु आयुर्वेद मे संशमणी वटी एवं त्रिकटू चूर्ण एवं पांच तुलसी पत्र होम्योपैथी मे आर्सेनिक एल्बम 30 तथा यूनानी मे शरबत उन्नाव, तिर्याक नजला औषधि वितरीत की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम हेतु नमस्ते कर अभिवादन करे न कि हाथ मिलाये। व्यक्तिगत स्वच्छता बनाये रखे। साबुन और पानी से अपने हाथो को कम से कम 20 सेकण्ड तक धोये। बिना धोये हाथो से आंखे, नाक और मुंह छुने से बचे। बीमार होने पर घर पर रहे। जो लोग बीमार है उनके निकट संपर्क से बचे। संक्रमण से बचने के लिये सार्वजनिक स्थानो पर यात्रा करते समय या काम करते समय मास्क का उपयोग करे। एक मास्क का उपयोग एक दिन से ज्यादा समय न करे। सर्दी व खांसी के मरीज साफ सुथरा रूमाल रखे और रोज बदले। पानी खुब पीये तथा पौष्टीक आहार का सेवन करे। पौष्टीक आहार एवं जीवन शैली के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढावे। खांसी व छींक पर मुह व नाक को रूमाल या टिशू पेपर से ढक ले।

