देवास, 18 मार्च 2020/ कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने जिलेवासियों से कहा है कि वे कोरोना वायरस से घबराये नहीं। कोरोना वायरस से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरते। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संबंध में जिला प्रशासन सजग एवं सर्तक है तथा इसके बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां की गई है।
सीएचएमओ डॉ. आर. के सक्सेना ने बताया कि कोरोना वायरस से घबरायें नहीं, इससे बचाव का उपाय अपनाए व सावधानी रखना आवश्यक है। सावधानी ही बचाव है इसके लिए खांसने व छीकने के बाद साबुन से समय-समय पर हाथ धोना सुनिश्चित करें। समस्त चिकित्सक को उनके अधिनस्थ स्वास्थ्य संस्थाओं उच्च स्तर का संकमण प्रकरण प्रोटोकॉल बनाने के निर्देश दिए गए एवं डब्ल्यूएचओ द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने हेतु भी निर्देश दिए गए। उन्होंने अपील की है कि किसी भी प्रकार का पेय पदार्थ कोलडिक्स) आईस्कीम, कुल्फी आदि खाने से बचे इसी प्रकार का बंद डिब्बा भोजन, बर्फ का गोला, सील बंद दूध तथा दूध से बनी मिठाईयां जो 24 घण्टों से पहले बनी है उसे न खायें। वायरस से बचने के लिए हाथों को साबुन या गरम पानी से धोये तथा खांसते, छींकते समय नाक व मुंह को किसी रूमाल से ढंके क्योंकि ये वायरस छींकने से फैलता है।
कोरोना वायरस के लक्षण
• बुखार आना, सिरदर्द
• नाक बहना, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ
• खांसी, गले में खराश
• सीने में जकड़न
कोरोना वायरस से बचाव हेतु उपाय
• कोरोना वायरस से बचने के लिये संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क में आने से बचें
• नियमित रूप से दिन में कई बार हाथों को साबुन एवं साफ पानी से धोएं
• बिना हाथ धोए अपनी आंख, मुंह एवं नाक को न छुएं
• संक्रामक सामग्रियों के संपर्क में आने के बाद आंख या नाक छूने से बचें
• छींकते और खांसते समय नाक और मुंह को ढंकें
• हाथ मिलाने के बजाए नमस्ते करें
• खुले एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों का सेवन न करें
• जिस व्यक्ति को खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण हों उससे दूरी बनाए रखें
• वायरस कैसे फैलता है
• संक्रामक व्यक्ति के खुली जगह में छींकने व खांसने से
• संक्रामक व्यक्ति से हाथ मिलाने, गले लगने से
• संक्रामक जगह के संपर्क में आने के बाद बिना हाथ धोए अपनी आंख, मुंह एवं नाक को छूने से

