कोरोना वायरस के संबंध में होगा संवाद
देवास, 19 मार्च 2020/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय आज 20 मार्च 2020 शुक्रवार को सायं 4.00 बजे से CollectorDewas (कलेक्टर देवास) के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/dewascollector पर लाइव के माध्यम से जिले के नागरिकों से कोरोना वायरस के संबंध में सीधा संवाद करेंगे।
फेसबुक लाइव के माध्यम से कलेक्टर डॉ. पाण्डेय जिले में कोरोना वायरस के संबंध में जिलेवासियों को वायरस से बचाव एवं उसके सावधानियों के बारे में बताएंगे। साथ ही जिले में कोरोना वायरस से सम्बंधित प्रश्नों के जवाब भी देंगे। प्रश्न पूछने के लिए लाइव के दौरान CollectorDewas के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/dewascollector के कमेंट बॉक्स में जाकर अपने प्रश्न लिख सकते है।

