देवास। माँ चामुण्डा सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र में माता टेकरी पर आने भक्तों के लिए नि:शुल्क भोजन, चाय, छाछ एवं फलाहार इत्यादि की व्यवस्था की जाती है। इस बार देश दुनिया में फैले कोरोना वायरस से होने वाले संक्रमण के खतरे को देखते हुए लाकडाउन के चलते भक्तों के लिए की जाने वाली नि:शुल्क व्यवस्था को निरस्त कर दिया गया है। समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया के आतिथ्य में सम्पन्न हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समिति द्वारा कोरोना वायरस के बचाव के किए गए लाकडाउन की व्यवस्था में तैनात अधिकारियो, कर्मचारियों को नवरात्र के दिनों में चाय व भोजन के पैकेट नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। बैठक पश्चात मंगलवार को नि:शुल्क चाय जगह-जगह पर जाकर समिति द्वारा दी गई। इस अवसर पर प्रदीप लाठी, अफजल मधुर, इंदरसिंह गौड़, उम्मेदसिंह राठौड़, दिनेश सांवलिया, रमेश पटेल, हीरा मनवानी, राजेश गोस्वामी, चंद्रभान नानवानी, सोहन पटेल आदि उपस्थित थे। समिति असहायों, निर्धनों की भी हर संभव मदम के लिए तैयार है। उक्त जानकारी रामनारायण दुबे ने दी।
Related Posts '
05 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू स्थित इंफेंट्री म्यूजियम का भ्रमण किया
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के 74 विद्यार्थियों ने महू...
04 OCT
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर 9 लाख की ठगी करने वाले तीन...
03 OCT
लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 का समापन
लघु उद्योग भारती के उद्यम समागम 2026 का समापन निजी...
03 OCT
ड्रोन से अवैध गांजा खेती का खुलासा, 354 पौधे और 686 किलो गांजा जब्त
ड्रोन से अवैध गांजा खेती का खुलासा, 354 पौधे और 686 किलो...
01 OCT
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी बने प्रवीण वर्मा, भाजपा में कार्रवाई की चर्चा
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी...

