देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता अपनी सेवाएं अब खंडवा में देंगे

देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता अपनी सेवाएं अब खंडवा में देंगे

देवास के नए कलेक्टर होंगे ऋतुराज

देवास। प्रदेश में देर रात हुए प्रशासनिक सर्जरी में देवास के कलेक्टर ऋषव गुप्ता का स्थानांतरण खंडवा में हुआ। ऋषव गुप्ता के कार्यकाल की बात करे तो उनके कार्यकाल बेहत सुलझा हुआ और व्यवस्थित हुआ। उन्होंने देवास आते ही अपने कार्यकाल के में सबसे पहले शासकीय स्कूल में स्मार्ट क्लास बनाने का प्रण लिया। साथ ही उन्होंने सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से उसे पूरा भी किया। अपने इस कार्य से देवास जिले को केंद्र से अवॉर्ड भी मिला। वहीं दूसरा कार्य देवास में शतरंज खेल को बढ़ावा देने हेतु प्रतियोगिता भी करवाई। जिससे देवास के कई खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म भी मिला। ऋषव गुप्ता ने अपने कार्यक्षेत्र में भी सभी के कार्यों को प्रमुखता से किया।

मध्य प्रदेश में सोमवार रात प्रशासनिक सर्जरी करते हुए सरकार ने 42 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। इनमें कई जिलों के कलेक्टर और विभागों के आयुक्त शामिल हैं। देवास जिले के कलेक्टर ऋषव गुप्ता का स्थानांतरण खंडवा कर दिया गया है। उनके स्थान पर भोपाल जिला पंचायत के सीईओ ऋतु राज को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। ऋषव गुप्ता के कार्यकाल में जिले ने समग्र विकास की दिशा में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज कीं। देवास की जनता उनके कार्यों को लंबे समय तक याद रखेगी।

ऋतु राज, जो अब देवास के नए कलेक्टर का पदभार संभालेंगे, भोपाल में अपने कार्यकाल के दौरान ग्रामीण विकास, स्वच्छता और जनकल्याणकारी योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। देवास में उनसे विकास की नई दिशा और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद की जा रही है।

देवास के एडीएम प्रवीण फुलपगारे का भी स्थानांतरण उज्जैन कर दिया गया है। उनके योगदान को जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण माना जाता है।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में सतना, गुना और खरगोन सहित 14 जिलों के कलेक्टर शामिल हैं। खंडवा कलेक्टर अनुप कुमार सिंह को इंदौर विद्युत वितरण कंपनी का एमडी बनाया गया है। गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह को स्टेट को ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन का एमडी बनाया गया है।

वहीं, खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को नागरिक आपूर्ति निगम का आयुक्त बनाया गया है, और भव्य मित्तल को खरगोन का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा को भंडार गृह निगम का एमडी बनाया गया है। उनके स्थान पर डेयरी फेडरेशन के एमडी सतीश कुमार एस सतना के नए कलेक्टर बने हैं।

देवास में प्रशासनिक बदलाव के साथ जिले में विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन की नई उम्मीदें जगी हैं।

Post Author: Vijendra Upadhyay