देवास। आगामी माहों में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें भाजपा व कांग्रेस पार्टियों द्वारा अपने-अपने घोषणा पत्र जारी किए जाएंगे। इनमें स्थानीय स्तर पर जो घोषणा पत्र जारी किए जाते हैं उनमें संबंधित विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों को गंभीरता से शामिल किया जाए और उनको पूर्ण करने के लिए सार्थक प्रयास किए जाएं। इस मांग को लेकर शहर के समाजसेवी ललित चौहान ने प्रमुख पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों को पत्र भेजा है। देवास के प्रमुख मुद्दों को शामिल करते हुए पत्र में उल्लेख है कि औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देना, लोदरी नदी परियोजना को पुन: चालू करना, औद्योगिक क्षेत्र मेें दूषित जल उपचार संयंत्र की स्थापना करना, वृक्षों के लिए आरक्षित ग्रीन बेल्ट पर सघन पौधारोपण करना, नगर निगम की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के उपायों पर काम करना, औद्योगिक क्षेत्र में टूल रूम की स्थापना प्रमुख रूप से शामिल हैं। चौहान ने पिछले चुनाव में भी देवास के प्रमुख मुद्दों को शामिल करने के लिए प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रदेश के मुखिया को पत्र के माध्यम से अवगत कराया था लेकिन किसी भी राजनीतिक दल ने स्थानीय घोषणा पत्र में इन मुद्दों को शामिल नहीं किया था। चौहान ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि वे स्थानीय मुद्दों को शामिल कराने के लिए पहल करें।
Related Posts '
27 OCT
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक
सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और...
26 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0 दीपावली मेले का हुआ समापन
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के स्वयंसिद्धा 3.0...
26 OCT
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से जुड़े 10 आरोपी गिरफ्तार
चंदाना के विनोद जायसवाल सहित अवैध शराब कारोबार से...
24 OCT
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ
लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय...

