देवास-उज्जैन सहोदया काम्पलेक्स की एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में सी.आई. ए. का कब्जा

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के छात्र-छात्राओं ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल से सम्बद्ध विद्यालयों की देवास-उज्जैन सहोदया काम्पलेक्स की एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण, 3 रजत पदक प्राप्त कर ओवर आॅल चैम्पियनशीप पर कब्जा किया।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता सेन थाॅम एकेडमी,देवास में आयोजित हुई थी जिसमें देवास, उज्जैन, नागदा, सोनकच्छ, खाचरोद,शाजापुर, तराना, महिदपुर, नीचमच, मंदसौर आदि सी.बी.एस.ई. विद्यालयों के 473 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में विद्यालय की अण्डर 14 बालिका आयु वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कु. भूमिका पटौले ने प्रथम स्वर्ण अर्जित कर स्वर्ण एवं कु. नैना राजपूत ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया।
इसी प्रकार अण्डर 19 बालिका आयु वर्ग की 100 मीटर फर्राटा दौड़ में कु. आरती कुमारवत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण एवं कु. सुमेधा ठाकुर ने 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया।
अण्डर 19 बालिका वर्ग की 4×100 मीटर रीले दौड़ में सुमेधा ठाकुर, आरती कुमावत, नन्दिनी गोयल व नितिशा ने प्रथम स्थान अर्जित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
इसी प्रकार अण्डर 19 बालक आयु वर्ग में विद्यालय के यशराज सिंह राणा ने लम्बी कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक एवं शिवकुमार यादव ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में द्वितीय स्थान अर्जित कर रजत पदक प्राप्त किया।
अण्डर 19 बालक वर्ग की 4×100 मीटर रीले दौड़ में अंकित पवार, यशराजसिंह राणा, हर्षवर्द्धन सिंह चावड़ा व अक्षत चैधरी ने प्रथम स्थान अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा एवं प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह ने सभी खिलाड़ियों व उनके कोच श्री विनय नायर व श्री राजेन्द्र चोधरी को बधाई प्रेषित की।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply