अमलतास में हुआ 1000 पौधो का रोपण

अमलतास अस्पताल समूह बांगर एवम् भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन (पाईप लाइन) मांगलिया के संयुक्त तत्वावधान में गत दिवस एक वृहत पौधा रोपण कार्यक्रम अमलतास परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें अमलतास चिकित्सा महाविद्यालय, अमलतास नर्सिंग कालेज एवम् अमलतास अस्पताल परिसर में 1000 पौधे रोपित किये गये, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत पेट्रोलियम के मुख्य प्रबन्धक जलिन थम्पी एवम् विशेष अतिथि वरिष्ठ प्रबन्धक प्रवीण पाटीदार तथा माँ चामुण्डा एड़ एजेंसी के विजेन्द्र उपाध्याय थे।
अमलतास अस्पताल की ओर से डाॅ. अनीता दातेे, डाॅ. प्रिति जैन, डाॅ. सविता राठौर,डाॅ. विद्या वर्मा, डाॅ विराज भाटे, डाॅ वानखेडे़, एवम् श्री देवेन्द्र दुबे, सुनिल गौर तथा ओम गोस्वामी द्वारा अतिथियों का स्वागत पौधे भेंट कर किया गया। महाविद्यालय अधिष्ठाता डाॅ सुधा श्रीवास्तव ने अपने स्वागत उद्बोधन में पर्यावरण सुरक्षा के लिए भारत पेट्रोलियम द्वारा किये जा रहे कार्यो कि सराहना की। अधीक्षक डाॅ ए के पिठवा ने अपने उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण एवम् प्राकृतिक संतुलन में सुधार के लिए प्रत्येक को व्यक्तिगत जिम्मेदारी वहन करने पर बल दिया।
मुख्य अतिथि जलिन थम्पी ने अपने सम्बोधन मंे बी. पी. सी. एल. द्वारा चलाए जा रहे ग्रीन बेल्ट एवम् वृहत पौधा रोपण कार्यक्रम की जानकारी दी।
उपस्थित चिकित्सक, स्टाॅफ एवम् छात्रो को बी. पी. सी. एल. के प्रवीण पाटीदार ने भी संबोधित किया। बी. पी. सी. एल. द्वारा पेट्रोलियम उत्पाद समुद्र से रिफाईनरी एवम् वहाँ से विभिन्न डिपो तक पाईप लाईन से पहुचाने में प्रमुख तकनीकी एवम् सुरक्षा उपायों की जानकारी बी. पी. सी. एल. के विपुल धवलें द्वारा प्रेजेन्टेशन के माध्यम से दी गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन पी. आर. ओ. सतीश उपाध्याय द्वारा किया गया। आभार पी. एस. एम. विभाग प्रमुख डाॅ एस. एल. कन्थारिया ने माना। चिकित्सा महाविद्यालय आडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित अतिथियो, स्टाफ एवम् छात्रो द्वारा परिसर में नीम, पीपल, बरगद, जामुन, अंजीर आदि प्रजातियों के 1000 पूर्ण विकसित पौधें रोपित किये गये।
कार्यक्रम में बी. पी. सी. एल. के पंकेश पाटिल, मनीश बलवन्त, वीरेन्द्र मोरे तथा अमलतास के डाॅ. आर. सी. थन्ना, डाॅ. मधुरेन्द्र, डाॅ. रामनाथ, डाॅ. अश्विन सोनगिरा, डाॅ. मितावी जोशी, राहुल, विजय जाट, दिनकर राव, मनीष एवम् एम. बी. बी. एस. के छात्र आदि उपस्थित रहें।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply