शनिदेव के राशि परिवर्तन पर हवन

देवास। नगर केे मीरा बावडी स्थित श्री शनि देव सत्यारायण मंदिर में 24 जनवरी को शनिदेव के राशि परिवर्तन पर शनिदेव के प्रसन्नातार्थ प्रात: 6.39 से 8 बजे तक हवन एवं 8 से 10.30 बजे तक सभी भक्तजन हवन में सम्मिलित हो सकेंगे। हवन की पूर्णाहूति व आरती 10.45 पर होगी। मंदिर पुजारी पं. अजय […]

27 जनवरी को प्रात: 10 से 11 बजे तक बंद रहेगा विद्युत प्रदाय

देवास। कार्यालय सहायक यंत्री उ.दा.संधा मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सिविल लाईन के सहायक यंत्री ने बताया कि संतोष अमर मालवीय के आवेदन पर 11 के.व्ही. लाईन शिफ्टिंग स्वीकृ त होने के कारण 27 जनवरी को 11 के.व्ही. बालगढ़ फीडर का विद्युत प्रदाय प्रात:10 से 11 बजे तक बंद रहेगा। जिसमें बालगढ़, शंकरगढ़, सम्र्राटपुरी, […]

द हिमालय एकेडमी के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में जीते पदक

देवास। द हिमालय एकेडमी के 15 विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश कराते एसोसिएशन द्वारा धार में आयोजित राज्य स्तरीय कराते स्पर्धा में हिस्सा लिया। संस्था प्राचार्य प्रतीक्षा राठौर ने बताया कि द हिमालय एकेडमी के कराते कोच प्रिंस सरोनिया के मार्गदर्शन में पूजा पिता राजेश कौशल, प्रिया पिता राजेन्द्र पटेल व रूद्रप्रताप पिता हिम्मत यादव ने स्वर्ण […]

श्री कैलादेवी मंदिर मे चल रही भागवत कथा में पांचवे दिन मना श्रीकृष्ण-रूक्मणि विवाह

देवास। श्री कैलादेवी मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में पांचवे दिन श्रीकृष्ण रूक्मणि विवाह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने मंगल गीत भी गाए एवं नृत्य किया। भक्तों ने श्रीकृष्ण-रूक्मणि के साथ फूलों की होली खेली। पं. देवकृष्ण शास्त्री ने व्यासपीठ से कथा का रसपान करते हुए कंस वध प्रसंग सुनाते हुए […]

नगर निगम कर्मचारी कर रहे आमजन से अभद्र व्यवहार

देवास। विकास नगर निवासी मनीष विश्वकर्मा ने सिटी कोतवाली में आवेदन दिया है कि नगर निगम कर्मचारियों नेे मुझ से अभद्र व्यवहार कर मेरे साथ बदसलूकी की और मुझे नगर निगम के अंदर ले जाकर डराया धमकाया । मनीष ने बताया कि 23 जनवरी को मैं सुबह 8.30 बजे नगर निगम के सामने खड़ा था […]

पूरे लोकसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर फूंके मंत्री जीतू पटवारी के पुतले

सांसद के अपमान पर कार्यकर्ताओं में रोष देवास। जिला योजना समिति देवास की बैठक में विगत दिवस देवास-शाजापुर क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद महेंद्र सोलंकी से मंत्री जीतू पटवारी ने अभद्रता की। उन्होंने सम्मानित सांसद को भरी बैठक से उठाकर बाहर करने जैसे शब्दों का उपयोग किया। यह प्रभारी मंत्री के पद के अभिमान की चरम […]

आबकारी विभाग की लगातार एक ओर बड़ी कार्यवाही

अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप लगभग 8 लाख रुपए की अवैध मदिरा एवं मदिरा निर्माण की सामग्री जप्त:- देवास। जिले के कलेक्टर डॉ श्रीकांत पांडेय के निर्देशन में एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रमदीप सांगर साहब के मार्गदर्शन में तथा कंट्रोल रूम प्रभारी नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के […]

गरीबों की मदद के लिए आगे आया न्यायालय परिवार

देवास/ म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास ने एनजीओ हेल्पिंग हेण्डस के सहयोग व समन्वय से निर्धन व्यक्तियों एवं बच्चों की मदद के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के आह्वान पर देवास के न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण द्वारा […]

बच्चों ने किया न्यायालय का भ्रमण और जानी कानून की बारीकियां

देवास/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा बच्चों को कानून और वास्तविक न्यायालयीन प्रकिया के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से निरंतर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इसी कड़ी में एडीआर भवन देवास में कैम्ब्रिज हायर सेकेण्डरी स्कूल देवास के छात्रों के लिए न्यायालय भ्रमण एवं विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजित किया गया। […]

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 24 जनवरी को

देवास/ कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पाण्डेय ने बताया कि जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 24 जनवरी 2020 को जिला पंचायत सभाकक्ष में दोपहर 1:00 बजे सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के अध्यक्षता में आयोजित की गई है। उन्होंने बैठक में सभी जिला अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक का एजेंडा […]

प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाकर वास्तविक पट्टे धारकों को दिलाया कब्जा

देवास/ एसडीएम सोनकच्छ अंकिता जैन ने बताया कि प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने सोनकच्छ तहसील के गांव सुराखेड़ा में पट्टे धारकों की भूमि पर अवैध कब्जा को हटाकर वास्तविक पट्टे धारकों को कब्जा प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित पट्टे धारकों द्वारा मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की गई थी। जिन पट्टे […]

65वीं राष्ट्रीय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास की छात्रा कु. नशरा सिद्धिकी ने 65वीं राष्ट्रीय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता त्यागराज स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित की गई […]

नेत्ररोग पीडितों को चश्मे और बच्चों को हाईजीन कीट वितरित की

देवास । शहर के बेअरलाकर उद्योग द्वारा आज आयोजित एक समारोह में वार्ड क्रमांक 30 में नेत्र रोगियों को चश्में वितरित किये साथ ही स्कूली बच्चों को हाईजीन कीट का भी वितरण किया गया । बेअरलाकर उद्योग द्वारा अपनी सीएसआर गतिविधि के तहत पिछले दिनों वार्ड 30 में स्थित केरला पब्लिक स्कूल में एक नेत्र […]

भाजपा 24 को करेगी कलेक्टर कार्यालय का घेराव

– राजगढ़ कलेक्टर की कार्यप्रणाली और देवास में सांसद के साथ अभद्रता का करेंगे विरोध देवास। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तभी से भाजपा कार्यकर्ताओं को जानबूझकर टार्गेट किया जा रहा है। सरकार के इशारे पर अधिकारी भी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने में लगे हैं। अतिक्रमण हटाने के नाम पर […]

सरकार की गुलामी में मर्यादा भूले अधिकारीः पाटीदार

– जियोस की बैठक में किया जनप्रतिनिधियों का अपमान – प्रदेश के विकास के लिए गंभीर नहीं हैं सरकार देवास। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तभी से अधिकारी लगातार विकास के मुद्दों को छोड़ सत्ता की गुलामी कर रहे हैं। मंगलवार को जिला योजना समिति की बैठक में सांसद के साथ […]

चेक बाउंस के मामले मेंं 7 माह का कारावास एवं 34 हजार रू का जुर्माना

देवास। चेक बाउंस के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए 7 माह की सजा एवं 34 हजार रूपये जुर्माना लगाया है। परिवादी के अधिवक्ता मंगेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी शैलेन्द्रसिंह निवासी सोनकच्छ द्वारा परिवादी मेसर्स शारदा इलेक्ट्रानिक्स स्टेशन रोड देवास के प्रोप्रायटर प्रकाश ढाली की दुकान से इलेक्ट्रानिक सामान एवं फर्नीचर […]

प्रभारी मंत्री जीतू पटवारी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक सम्पन्न

-सभी जनप्रतिनिधि एक परिवार की तरह हैं जिला योजना समिति में दलगत भावना से उठकर जिले के विकास की बात हो- प्रभारी मंत्री श्री पटवारी -जिले में प्रथम चरण में 30 गौशालाओं का निर्माण जारी, गौशालाओं के निर्माण होने से 03 हजार गायों की हो सकेंगी चारा पानी व देखभाल की व्यवस्था देवास 21 जनवरी […]

कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय को जनसुनवाई में आवेदकों ने बताई अपनी समस्याएं

देवास 21 जनवरी 2020/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर डॉ. पाण्डेय के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में डिप्टी कलेक्टर […]

देवास को स्वच्छ रखने के लिए डोर-टू-डोर जा कर किया जा रहा है कचरा कलेक्शन का कार्य

देवास 21 जनवरी 2020/ देवास के सौंदर्यीकरण व साफ सफाई के लिए नगर निगम देवास द्वारा डोर टू डोर जा कर कचरे का कलेक्शन किया जा रहा है। कचरा कलेक्शन के साथ ही नागरिकों को गीला व सूखा चकरा अलग-अलग डस्टबीन में लाने के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करते […]

मोबाइल फ़ोन के दुष्परिणाम व् भोजन का दुरुप्रयोग न करना की जानकारी नाटक के माध्यम से दी

देवास/ फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल द्वारा द्रितीय टर्म के अंत पर कल्मिनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया। जिसकी थीम थी “ मेमोराबिलिया ” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामा गणेश एस., जो की टाटा इंटरनेशनल कंपनी में बिज़नेस हेड के रूप में कार्यरत हैं, उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय […]