निगम टीम ने समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से 4530 भोजन पेकेट का किया वितरण

देवास 05 मई 2020/ कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के मार्गदर्शन मे निगम के गठित दल द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लॉक डाउन (कर्फ्यू) का पालन कर रहे गरीब व झुग्गी बस्ती के जरूरतमंद रहवासियो को नगर निगम टीम द्वारा शहर की सामाजिक संस्थाओ, दानदाताओ से प्राप्त भोजन के पेकेटो का वितरण किया जा रहा है।
इसी अन्तर्गत आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिती से 1400, संस्था कृपालु परिवार से 650, व्ही. ई. आयसर कमर्शिलय प्रा.लि. से 550, शिवशक्ति सेवा मंडल से 230, गायत्री शक्तिपीठ से 150, रवि जैन से 100, नेहरू युवा केन्द्र विजय नगर से 100, देवास सेवा समिती से 1000, गुरूद्वारा सेवा समिती से 200, हेल्पींग हेण्ड से 50, अम्बेनगर रहवासी संघ से 100, कुल 4530 भोजन के तथा देवास सेवा समिती से 47 दूध के पेकेट निगम द्वारा प्राप्त किये गये। जिनका वितरण निगम दल द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से वार्ड क्रमांक 1, 16, 4, 11, 32, 33, 37, 19, 40, 41, 29, 22, 23, 30, 31, 5, 6, 13, 43, 42, 18, 34, 35, 44, 45, 26, 27, 7, 8, 9, 38, 2, 15, 28, 24, 25, 12, मे गरीब व झुग्गी बस्ती एवं जरूरतंमद निवासियो को दोनो समय सुबह शाम समय सीमा मे किया गया।
इसी प्रकार शहर की सामाजिक संस्था साथी हाथ बडाना (शीतल गेहलोत) द्वारा 1 हजार टोस, संस्था मॉ भगवती द्वारा 600 रोटी शहर के विभिन्न क्षेत्रो के मुक पशु (स्वान) के खाने की व्यवस्था हेतु निगम दल को उपलब्ध कराई। निगम दल के सहयोग से संस्थाओ द्वारा मुक पशु (स्वान) को टोस एवं रोटी खिलाये जाने का कार्य किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply