विद्युत वितरण कंपनी के केश कलेक्शन काउंटर खोलने की अनुमति

देवास 7 मई 2020/ जिले में विद्युत वितरण कंपनी के 33 वितरण केंद्र एवं 4 जोन के लॉकडाउन के दौरान बंद किये गए केश कलेक्शन काउंटरों को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. श्रीकान्‍त पाण्‍डेय के निर्देश पर खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी ने बताया है कि अधीक्षण यंत्री देवास द्वारा कैश कलेक्शन काउंटरों खोलने की अनुमति मांगे जाने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की शर्त पर केश कलेक्शन काउंटर खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply