देवास 08 मई 2020/ कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से शहरवासियो के बचाव को दृष्टिगत रखते हुये शहर मे प्रतिदिन नगर निगम द्वारा सेनेटाइजेसन का कार्य किया जा रहा है। जिसमे निगम के बडे फायर वाहन, छोटे फायर वाहन, नई आधुनिक ट्रेक्टर मशीन (स्प्रिंकलर) से एवं निगम कर्मचारियो द्वारा स्प्रे पम्प से सेनेटाईज किये जाने का कार्य प्रतिदिन किया जा रहा है। शहर मे कोराना वायरस कोविड से संक्रमित नागरिको के निवास स्थान व आस-पास के क्षेत्रो को भी विशेष रूप से निगम द्वारा अपने संसाधनो से निरंतर सेनेटाईज किया जा रहा है। स्वीपींग मशीन से मार्गो पर दोनो समय रात एवं दिन मे सफाई की जाने का कार्य भी निगम द्वारा किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त द्वारा शहर के बडे नाले एवं नालियो की, की जा रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर नालो व नालियो की गाद निकाली जाने के निर्देश निगम प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एवं निरीक्षको को दिये जाने के साथ ही निकाली गई गाद को तुरंत उन स्थानो से हटाये जाने के निर्देश भी दिये गये, ताकि रहवासियो को कोई परेशानी न होवे।
Related Posts '
02 MAY
डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का सफल आयोजन
Screenshot डोडिया टीवीएस द्वारा आयोजित लकी ड्रॉ स्कीम का...
01 MAY
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में किसान की मेहनत की कमाई चोरी करने वाला...
30 APR
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस दर्ज
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस...
29 APR
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की...
29 APR
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार तीन...

