देवास 10 मई 2020/ कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के मार्गदर्शन मे निगम के गठित दल द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लॉक डाउन (कर्फ्यू) का पालन कर रहे गरीब व झुग्गी बस्ती के जरूरतमंद रहवासियो को नगर निगम टीम द्वारा शहर की सामाजिक संस्थाओ, दानदाताओ से प्राप्त भोजन के पेकेटो का वितरण किया जा रहा है।
इसी कडी मे दानादाताओ, सामाजिक संस्थाओ मे कृषि उपज मंडी समिती से 1200, आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिती से 1190, देवास सेवा समिती से 1000, व्ही. ई. कमर्शिलय आयसर प्रा. लि. से 1000, संस्था कृपालु परिवार (सुमेरसिह दरबार) से 530, शिवशक्ति सेवा मंडल से 260, गुरूद्वारा सेवा समिती से 200, गायत्री शक्तिपीठ से 100, संस्था सिद्धि विनायक (रवि जैन) से 100, अभिभाषक संघ परिवार से 70, हेल्पींग हेण्ड से 50, कुल 5700 भोजन के पेकेट तथा रमेश कुमार अग्रवाल (रामाश्रय परिवार) से 500 सब्जी के पेकेट, पूजा डेरी (राजेश गोस्वामी) से 150 छाछ के पेकेट निगम द्वारा प्राप्त किये गये। जिनका वितरण वार्ड क्रमांक 1, 43, 11, 30, 31, 32, 33, 37, 19, 22, 23, 28, 29, 40, 41, 44, 45, 16, 34, 35, 18, 13, 7, 8, 9, 5, 42, 38, 26, 27, 39, 14, 24, 36, 4, 15 6, 12, के क्षेत्रो के झुग्गी बस्ती के रहवासियो सहित गरीब व जरूरतमंद नागरिको को निगम की टीम द्वारा समय सीमा मे वितरण किया गया।

