-कमला मिश्रा अब शीघ्र ही अपने घर को पहुंच जाएगी
-मप्र सरकार ने संकट की घड़ी में हमें दिया सहारा
देवास, 20 मई 2020/ उत्तर प्रदेश के बनारस निवासी कमला मिश्रा अपने घर आसानी से पहुंचा जाएगी। उनके घर जाने की राह को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आसान किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बिरले ही हैं। इनके जैसे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री न तो हुए हैं और ना ही कभी होंगे। इनके द्वारा सराहनीय कार्य से हम व्यवस्थित तरीके से घर पहुंच जाएंगे। प्रधानमंत्रीजी तथा मुख्यमंत्री जी द्वारा इस संकट की घड़ी में सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए हम सभी उनका हृदय से आभार मानते हैं।
प्रवासी महिला कमला मिश्रा भावुक होकर कहती हैं कि उन्होंने नहीं सोचा था कि वे आराम से बस द्वारा अपने घर की ओर प्रस्थान कर पाएंगी, वो भी शासकीय खर्चे से। प्रवासी महिला कमला मिश्रा ने बताया कि वे मुम्बई में अपने परिवार के साथ रहती थी। उनका परिवार मुम्बई में निजी क्षेत्र तथा अन्य कार्य करके खुशी-खुशी निवास कर रहा था। लेकिन वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लॉकडाउन लगाया गया। जिसे उनका पूरा परिवार प्रभावित हुआ। इसी बीच उन्होंने अपने घर बनारस उत्तर प्रदेश को जाने का विचार किया और वे वहां से निकले। उन्होंने बताया कि वे महाराष्ट्र से मप्र के सीमा बिसाजन बड़वानी जिले में पहुंचे। वहां से उन्हें देवास जिले के लिए बस द्वारा भेजा गया, जिसका उन्हें कोई भी पैसा व्यय नहीं करना पड़ा। वे बताती हैं कि देवास के अरगस गार्डन पहुंचने पर जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल चेकअप किया गया। इसके पश्चात भोजन, पानी, नाश्ता प्रदान किया गया। यहां सभी उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गई। भोजन, पानी के पश्चात अब हमें सागर जिले के लिए की बस द्वारा भिजवा रहे हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय कार्य है उन्होंने बताया कि देवास से उन्हें बस द्वारा सागर भेजा जाएगा। यहां से उत्तर प्रदेश में हमारी एंट्री होगी। इस पुनित कार्य के लिए हम सभी मध्यप्रदेश सरकार एवं भारत सरकार को कोटि-कोटि धन्यवाद देते हैं।

