देवास फोटोग्राफर एसोसिएशन ने समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

देवास। देवास फोटोग्राफर एसोसिएशन ने अध्यक्ष अभय जैन के नेतृत्व में लॉक डाउन के कारण उत्पन्न हुई समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एडीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया गया कि करोना महामारी में लॉक डाउन के चलते फोटोग्राफर भी प्रभावित हुए है जो फोटोग्राफी कर अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं सोशल डिस्टेंसिंग के नियम के कारण वर्ष 2020 का पूरा सीजन चला गया है। ऐसे में फोटोग्राफर व्यवसायियो के लिए जीवन बचाने के साथ ही आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। जिसके कारण हम विभिन्न बैंकों की किश्त का भुगतान करने में असमर्थ रहेंगें। इस संबंध में हमारी बैंक किश्त को एक वर्ष के लिए बिना ब्याज के रोक लगाकर आर्थिक राहत प्रदान की जाए और जिन फोटोग्राफरों ने आज तक लोन नही लिया है उन्हें जीरो प्रतिशत ब्याज पर सरकार द्वारा लोन की सुविधा की जाए। फोटोग्राफी कला एवं कलाकार ने आज तक सरकार से कुछ भी मांग नहीं की है, फोटोग्राफर हमेशा सरकार द्वारा उपेक्षित रहा है उसके उत्थान हेतु कोई योजना आज तक लागू नहीं की गई है। केन्द्र सरकार द्वारा विगत दिनांक जिस राहत पैकेज की घोषणा की गई है उसमें भी फोटोग्राफर्स का कोई उल्लेख नहीं ही। इस व्यवसाय में निम्न, मध्यमवर्गीय परिवार के लोग जुडे होने से कोई भी सरकारी योजना का लाभ उन तक सीधा नहीं पहुंच पाता है। एसोसिएशन ने मांग की है कि फोटोग्राफरों को एक वर्ष के लिए आर्थिक राहत पैकज दिया जाए । देवास जिले में इस समय हजारों परिवारों का भविष्य संकट में इसलिए सरकारी प्रोजेक्ट, टेंडर आदि में फोटोग्राफरों को अवसर दिया जाए। हम लोगों द्वारा शासन के दिशा निर्देशों का पूर्णत: पालन किया जा रहा है।  इस अवसर पर राजेंद्र व्यास, देवेंद्र सिंह गौड़, मुकेश नागर, बाला पलसे, प्रवीण चौहान, प्रदीप नाथ, जितेंद्र शर्मा , मयूर व्यास, आशीष जयसवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, लाखन प्रजापति, राजू पुराणिक उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply