देवास। अचानक हुई बारिश के कारण पुलिस की पाठशाला के पास शिवशक्ति ग्राउंड की झुग्गी-झोपडियों में पानी घुस गया था। बहुत बुरे हालत हो गए थे। कुछ झुग्गियों का बहुत सा घरेलू सामान गीला हो गया था। स्थिति का पता चलते जी जनसाहस संस्था के करण राठौर से संपर्क कर समस्याओं से अवगत कराया। निवेदन पर तत्काल सांसद एवं पुलिस की सब इंस्पेक्टर लीला सोलंकी की टीम को लेकर पहुंचे एवं समस्त झुग्गियों में जन साहस संस्था की और से सांसद के कर कमलों द्वारा बारिश से बचाव हेतु बरसाती (पन्निया) वितरित की। जन साहस संस्था का बहुत-बहुत आभार माना।
पास के नाले की समस्याओं से झुग्गी वासियों ने सांसद जी को अवगत कराया तो माननीय सांसद जी द्वारा उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत विधायक प्रतिनिधि रवि जैन भी मौजूद रहे।


