देवास जिले में अब तक 102.22 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज


देवास, 06 जून 2020/ जारी मानसून सत्र में दिनांक 06 जून 2020 की स्थिति में जिले के वर्षामापी केन्द्रों पर अब तक औसत रूप से कुल 102.22 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अभी तक सर्वाधिक सोनकच्छ में 149, उदयनगर में 148, हाटपीपल्या में 140, बागली में 134, खातेगांव में 115, कन्नौद में 112, देवास में 68, टोंकखुर्द में 45, सतवास में 8 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।

24 घंटे में 35.47 मिमी वर्षा दर्ज की गई

     पिछले 24 घंटों में 35.47 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जिसमें उदयनगर में 89.20, बागली में 66,  कन्नौद में 56, खातेगांव व सोनकच्छ में 33-33, टोंकखुर्द में 19, हाटपीपल्या में 18, देवास में 3 तथा सतवास में 2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

पिछले साल 1.11 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी

      अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत मानसून सत्र में अभी तक 1.11 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जिसमें कन्नौद में 6, देवास में 4 तथा शेष केंद्रों पर शून्य मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply