भाजपा सरकार जिसके कारण बनी उसी नेता को भूल गए भाजपा वाले

देवास। भाजपा सरकार बनने के साथ ही एम.पी. में 24 सीटों में उपचुनाव होना बाकी है। देवास के हाटपिपल्या क्षेत्र में भी उपचुनाव होना है जिसे लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। आये दिन देवास में बैठक ओर क्षेत्र में बड़े नेताओं का दौरा चल रहा है। लेकिन जिसके कारण भाजपा की सरकार बनी और उपचुनाव सम्भव हुए है उसे पार्टी के लोग भूल जाते है।

हम बात कर रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया की जिनका फोटो अभी देवास की किसी भी बैठक के बैनर में नहीं लगा है। क्या कारण है वह पार्टी के लोग ही जानते होंगे। आज भी देवास में निजी होटल में पार्टी की बैठक थी लेकिन वहां लगे बेनर में ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो नहीं था।

देखा जाए तो यह उपचुनाव भाजपा के लोगो के लिये भी टेढ़ी खिल के समान ही रहेगा। एक ओर कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चौधरी से आम लोग नाराज है तो वही दूसरी ओर भाजपा के कुछ लोग पार्टी द्वारा किये जा रहे परिवर्तन से नाराज है।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply