पूछता है देवास – मॉल को ही रोज खोलने की अनुमति क्यों?

देवास/ कोरोना के चलते प्रशासन ने अनलॉक में देवास मार्केट को एरिये के हिसाब से अलग- अलग दिनों में खोलने की अनुमति दी है। जिसकारण मार्केट में हर दुकान हफ्ते में 3 दिन ही खुल पा रही है। वही यह नियम कालोनी और मोहल्लो की दुकानों में भी लागु किया जा रहा है। हांलाकि कई दुकानदार बाकि दिनों में भी चोरी छुपे अपनी दुकान भी खोल रहे है।

समस्या यह है की आम लोग तो रोज ही किसी न किसी बहाने से घर से बाहर निकल रहा है वही कितने ही लोग ऐसे है जिन्हे कभी एम. जी. रोड़ पर काम है तो कभी ए. बी. रोड पर काम है जिसके चलते उसे रोज ही निकलना पड़ रहा है। वही कितने लोग को दिन भी याद नहीं रख पाते है और घर से निकल जाते है खरीदी के लिए। इससे तो बेहतर मार्केट को 5 दिनों के लिए खोल दिया जाये और बाकि 2 दिनों के लिए पूरा मार्केट को बंद रखा जाये।

वही दूसरी ओर देवास के मॉल को रोज खोलने की परमिशन दी गई है। मॉल में देखा जाये तो फेमिली के लोग ग्रुप में जाकर खरीदी कर रहे है साथ ही चीजों को छू भी रहे है। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो पाता है। अगर मॉल में किसी से गलती से भी कोरोना संक्रमण छूट जाता है तो संक्रमण फैलने के ज्यादा संभावना बनती है।

अब सवाल यह उठता है की सिर्फ मॉल को ही रोज खोलने की अनुमति क्यों? देवास शहर के बाकि मार्केट को क्यों नही?

Post Author: Vijendra Upadhyay