अमलतास अस्पताल में Covid 19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण के दूसरे दिन पुनः टीकाकरण शुरू

देवास। देशभर में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हो गया। जिले में टीकाकरण के लिए दो केंद्र बनाए गए है, जिसमे से एक केंद्र अमलतास अस्पताल भी है। पीआरओ सन्तोष वर्मा ने बताया कि 16 जनवरी 2021 शनिवार को प्रथम चरण के पहले दिन संस्था के जिन 80 लोगों को Covid 19 वैक्सीन का टीका लगाया गया था वे सभी पुरी तरह से स्वस्थ हैं और अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। आज दिनांक 18 जनवरी 2021 सोमवार को टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण के दूसरे दिन का पहला टीका अमलतास अस्पताल के मेडीकल अधीक्षक डॉ बालकृष्ण नामधारी, डॉ. विराज भाटे, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित वर्मा, प्रसिद्ध सर्जन ए. के. पिठावा, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. हेमंत मित्तल सहित अन्य 84 सदस्यों को टीका लगाया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय के डॉ. कैलाश कल्याणी, ब्लाक नोडल अधिकारी डॉ. एम. के. धाकड़, खंड विस्तार प्रशिक्षक विवेक वाटसन सहित 5 सदस्यीय टीम के सदस्यों में सरोज यादव, शीला यशवंत, अनुराग मेहता, योगेंद्र चंदेल, दीपक रेकवाल उपस्थित रहीं। अमलतास के चेयरमेन सुरेश सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में अमलतास कॉलेज एवम् अस्पताल के अधिष्ठता डॉ. शरदचन्द्र वानखेड़े, डॉ. अश्विन सोनगरा, डॉ. मनीष तोमर एवम् नर्सिंग अधीक्षक मनीष शर्मा सहित नर्सिंग स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे।

वैक्सीनेशन कार्य सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक किया जा रहा है। देवास जिले में सबसे पहले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वैक्सीन लगेगी। वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए जिले में 29 सेंटर बनाये गये है। अमलतास अस्पताल में प्रतिदिन 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही हैं। जो सप्ताह में 4 दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को वैक्सीन लगेगी।

Post Author: Vijendra Upadhyay