लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ

लघु उद्योग भारती महिला इकाई के दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ

देवास। स्थानीय महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने एवं उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लघु उद्योग भारती महिला इकाई, देवास द्वारा आयोजित दो दिवसीय स्वयंसिद्धा दीपावली मेले का शुभारंभ किया गया।

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवास महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने की। वहीं विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, सभापति रवि जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल एवं लघु उद्योग भारती के मालवा प्रांत अध्यक्ष राजेंद्र दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष समीर मूंदड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मुकाती, प्रांत सह सचिव प्रतीक गुप्ता, देवास इकाई अध्यक्ष सुभाष शिंदे, सचिव विजेंद्र उपाध्याय, कोषाध्यक्ष संजय कारपेंटर, हरीश जैन, तरुण शुक्ला, पंकज चंदावत, जितेंद्र जायसवाल एवं अखिलेश तिवारी उपस्थित रहे।

वहीं महिला इकाई की अध्यक्ष रचना तलाठी, सचिव किंशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रीती सिंगी, राधिका मूंदड़ा, मोनिका शर्मा, सारिका मुकाती, सारिका राय, स्वाति मूंदड़ा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

मेले का उद्देश्य महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए मंच प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। दीपावली के अवसर पर आयोजित इस मेले के माध्यम से स्थानीय महिला उद्यमियों को अपनी प्रतिभा, हुनर और उद्यमशीलता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

उक्त जानकारी मेला संयोजिका राधिका मूंदड़ा ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay