देवास। सद्गुरू शीलनाथ महाराज भक्त मण्डल के अध्यक्ष सुरेन्द्र वर्मा (पूर्व विधायक), सचिव एड. जयंत विपट ने बताया कि भक्त मण्डल के तत्वाधान में नाथ परम्परा एवं सद्गुरू शीलनाथ जी के आध्यात्मिक अवदान विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। जिसके मुख्य वक्ता शैलेन्द्र कुमार शर्मा (हिन्दी विभाग अध्यक्ष, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन) एवं डॉ. रमण सोलंकी (अध्यक्ष प्राचीन भारतीय सभ्यता विभाग विक्रम विवि, उज्जैन) होंगे। कार्यक्रम में विषय की भूमिका का प्रस्तुतिकरण प्रदेश के प्रसिद्ध इतिहासकार जीवन सिंह ठाकुर करेंगे। उक्त विषय पर शहर में पहली बार बड़े स्तर पर व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम 23 जनवरी, शनिवार को शाम 5.45 पर स्टेशन रोड़ स्थित गीताभवन में होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक गायत्रीराजे पवार रहेंगी। अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान रहेंगे। विशेष अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय रहेंगे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील कार्यक्रम संयोजक सुमितराय, तारक जोशी, भावेश कानूनगो, सचिन वर्मा एवं चंद्रपाल सिंह राठौड़ ने की है।
Related Posts '
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...
03 JUN
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से निकालीं खजूर के आकार की 51 पथरियां
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से...
03 JUN
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला दिव्य योग संस्थान का प्रतिनिधिमंडल, हुई चर्चा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला...
31 MAY
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त...
29 MAY
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में सीखे आत्मनिर्भरता और लेन-देन के कौशल
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में...

