देवास। राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच ने एडव्होकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एडीएम राजश्री ठाकुर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह राजपूत (चंदू दरबार) ने बताया कि अधिवक्ताओं पर आए दिन हमले हो रहे है। विगत दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जैन मंदिर कंदेली, नरसिंहपुर से बयान देकर आ रहे सीनियर एड. महेन्द्र दत्त जैन को अभियुक्त आशीष शांतिलाल जैन ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया, जिनका ईलाज चल रहा है। आज पूरे प्रदेश में न्याय के लिए लडऩे वाला अधिवक्ता समाज में अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच प्रदेश इकाई इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए शीघ्र ही एडव्होकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने की मांग करता है। ज्ञापन के दौरान विकास सूर्यवंशी, रकीब जावेद शेख, मुकेन्द्र सिंह तोमर, जय राय, हर्ष बरगले, शहजाद खान, पवन तिवारी, दिनेश कारपेंटर, रघुवीर सिंह सिसोदिया, सत्यनारायण सोनी, अमित गुप्ता, जितेन्द्र पनवार, शेख हफीज, अजमत कुरैशी उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन मंच जिला महामंत्री एड. पं. प्रितेश शर्मा ने किया।
Related Posts '
04 JUN
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4 आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम से खुली दो चोरियों की गुत्थी, 4...
03 JUN
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से निकालीं खजूर के आकार की 51 पथरियां
अमलतास अस्पताल के चिकित्सको ने मरीज के पेट से...
03 JUN
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला दिव्य योग संस्थान का प्रतिनिधिमंडल, हुई चर्चा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कलेक्टर से मिला...
31 MAY
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने हेतु राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन
देवास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त...
29 MAY
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में सीखे आत्मनिर्भरता और लेन-देन के कौशल
अमलतास विशेष विद्यालय के बच्चों ने डी-मार्ट में...

