देवास। वार्ड क्रमांक 13 मेंढकीचक में स्थानीय मातृशक्तियों द्वारा राम मंदिर में नानी बाई का मायरा का आयोजन 26 जनवरी से चल रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन कथा श्रवण करने पधार है। व्यासपीठ से कथावाचिका वैष्णव बुलबुल बैरागी ने भक्ति और भगवान से मिलने के लिए घर परिवार का त्याग कर कठिन परिस्थितियों का सामना करने के वृतांत की मीमांसा की। इसके अलावा नानी बाई की लडक़ी के विवाह प्रसंग में नरसी मेहता द्वारा दोहिती का मायरा भरने आदि वृतांतों को संगीतमयी अंदाज में प्रस्तुत किया। व्यासपीठ की आरती मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि रवि जैन ने की। जैन ने सर्वसमाज की महिलाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। मातृशक्ति के इस प्रकार के आयोजन से शहर के हर क्षेत्र में होना चाहिए, जिससे धर्म का प्रचार-प्रसार हो। कथा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थी।
Related Posts '
08 SEP
मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित
मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा...
07 SEP
अंधविश्वास की आड़ में तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर सोने के आभूषण ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
अंधविश्वास की आड़ में तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर...
06 SEP
जुआ फड़ से 11,700 रुपए नगद एवं 2 ताश की गड्डियां जब्त
ऑपरेशन प्रहार के तहत विजयागंज मंडी पुलिस की...
05 SEP
खाटू श्याम सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
खाटू श्याम सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण...
05 SEP
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक दिवस समारोह
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक...

