फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल, देवास में प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी के विद्यार्थियों ने प्रथम Culmination Event में अनेक रंगारंग प्रस्तुति दी। इसके अंतर्गत उन्होंने मल्टीपल इंटेलिजेंस , लाइफ प्रोसेस ,वृक्ष के अंग व उनके कार्य , वृक्षारोपण , खेल के दौरान सुरक्षा तथा विभिन्न देशों में मनाये जाने वाले त्योहारों के बारे में नृत्य नाटिका एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से समझाया। प्री प्राइमरी के विद्यार्थियों ने कृष्ण लीला की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवास के प्रसिद्ध डॉ पवन चिल्लोरिया एवं पत्रकार संघ के अध्यक्ष श्री अनिल सिकरवार उपस्थित थे। श्री सिकरवार जी ने विद्यार्थियों को सार्थक नागरिक बनने के लिए प्रेरणा दी। डॉ पवन ने भी विद्यार्थिओं एवं शिक्षक को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उपस्थित अभिभावकों ने भी तालियों की गड़गड़हाट से उत्साह वर्धन किया। प्राचार्य श्री अरूण अग्रवाल ने अतिथियों का आभार माना और ऐकडेमिक डायरेक्टर सुश्री श्रुति शर्मा ने मोमेंटो प्रदान किये ।
Related Posts '
28 SEP
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से सम्मानित
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से...
05 SEP
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक दिवस समारोह
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक...
03 SEP
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
सेंट्रल इंडिया एकेडमी का योगा प्रतियोगिता में...
10 AUG
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में एआई एवं रोबोटिक्स लैब का शुभारंभ
तकनीक के साथ भविष्य की तैयारी: विंध्याचल एकेडमी में...
20 JUL
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का परचम
फेथ फाउंडेशन की टॉपर ने नीट में भी लहराया सफलता का...

