देवास 22 दिसम्बर 2021/ कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रदेश सहित जिले में कोरोना वैक्सीनेशन महा-अभियान चलाया जा रहा है। वैक्सीनेशन महा-अभियान के तहत जिले में वैक्सीन से छूटे हुए नागरिकों को वैक्सीनेशन सेंटरों पर वैक्सीन लगाने के साथ ही वैक्सीनेशन टीम वैक्सीन लगाने के लिए घर-घर पहुंची। घर-घर जाकर जिले के नागरिकों से जानकारी ली कि उन्होंने ने वैक्सीनेशन कराया या नहीं। वैक्सीनेशन टीम ने जानकारी लेकर घर पर ही उन्हें वैक्सीन लगाई। वैक्सीनेशन के लिए स्व-सहायता समूह की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता वैक्सीनेशन टीम का सहयोग कर रही है। वैक्सीनेशन टीम के पहुंचने पर जिले के नागरिकों ने उत्साह से वैक्सीन लगवाई। वैक्सीनेशन के लिए चलाये जा रहे महा-अभियान में किसी ने वैक्सीन का पहला तो किसी ने वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाया। नागरिक वैक्सीन लगवाने के बाद जिले के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों से कोविड-19 वैक्सीन लगाने और शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील भी कर रहे हैं।
Related Posts '
23 SEP
सी.आई.ए. के रोप स्कीपिंग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया
सी.आई.ए. के रोप स्कीपिंग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर...
14 SEP
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स में गणेश चतुर्थी की भक्ति और उल्लासमयी भावना का उत्सव
सेन थॉम ग्रुप ऑफ स्कूल्स में गणेश चतुर्थी की भक्ति...
13 SEP
सेन थॉम एकेडमी एवं सेन थॉम पब्लिक स्कूल को प्रतिष्ठित समावेश स्कूल अवॉर्ड सम्मान
सेन थॉम एकेडमी एवं सेन थॉम पब्लिक स्कूल को...
12 SEP
भारत विकास परिषद देवास शाखा की भारत को जानो प्रतियोगिता का द्वितीय चरण संपन्न
भारत विकास परिषद देवास शाखा की भारत को जानो...
08 SEP
मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित
मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा...

