– राजनितिक दल पहुंचे आश्वासन देने
देवास। जिला अस्पताल से चोरी हुई नवजात को करीब 16 दिन बीत चुके है, परंतु उसका कोई सुराग हाथ नही लग पाया है। जिसको लेकर शुक्रवार को नवजात की माँ टीना वर्मा अपने परिजनों के साथ अनशन पर बैठ गई। बच्ची की माँ का कहना है कि मेरी बच्ची किसी भी हालत में मुझे लौटाई जाए। हमारी बच्ची नही मिलेगी तब तक हम अनशन पर बैठे रहेंगे। हम पर अस्पताल से घर जाने का दबाव भी बनाया जा रहा है, लेकिन हम बच्ची को लिए बिना नही जायेंगे। हमें प्रशासन द्वारा अब तक किसी भी प्रकार का आश्वासन नही मिला है। जिला अस्पताल में पहली बार इतनी बड़ी घटना हुई।

अनशन के दौरान मौके सीएसपी विवेकसिंह चौहान, थाना कोतवाली टीआई महेन्द्र सिंह परमार, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, नेतासत्तपाक्ष मनीष सेन सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। इसी के साथ देवास विधायक गायत्री राजे पवार भी परिजन से मिलने पहुँची व परिजनों से चर्चा कर आश्वासन दिया।
इस संबंध में 5 मई को परिजनों के रिश्तेदार और समाज के लोग जिला अस्पताल में एकत्रित हुए। वहां से सभी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रोरेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि शाजापुर निवासी टीना पति विशाल वर्मा की 22 अप्रैल की रात 3 बजे दो दिन की नवजात बच्ची को कोई चुरा ले गया। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्ची की मां का अभी भी स्वास्थ्य ठीक नहीं है। माँ का कहना है कि जब तक हमारी बच्ची वापस नहीं मिल जाती तब तक हम घर नहीं जाएंगे।

