देवास। जिला न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन 21 जुलाई को किया गया। जिसमें विश्वव्यापी समाज सेवी संस्था रोटरी अंतर्राष्ट्रीय के रोटरी क्लब देवासा की भी सहभागिता रही क्लब द्वारा 20 से ज्यादा ब्लड युनिट दान कराई गई। क्लब के अध्यक्ष सुधीर पंडित व सचिव आशीष गुप्ता ने बताया कि रोटरी वर्ष 22-23 मे क्लब का लक्ष्य सात सौ से ज्यादा ब्लड युनिट डोनेट करवाने का है । क्लब के अध्यक्ष सुधीर पंडित ने भी रक्तदान किया क्लब के अन्य सदस्य गौरव जोशी व शैलेश कुमावत ने भी रक्तदान किया। सचिव आशीष गुप्ता ने यह भी जानकारी दी कि रोटरी क्लब इसी माह 24 जुलाई को निशुल्क मोतियाबिन्द शिविर लगाने जा रहा है जिससे कई लोग लाभान्वित होंगे। रक्तदान शिविर मे सीनियर रोटेरिरन अमरजीत खनूजा, पी एन तिवारी, कोषाध्यक्ष जी एस चंदेल, डाक्टर जितेंद्र कुशवाहा, डाक्टर सुरेश शर्मा, श्री जयसवाल , शैलेश कुमावत, गौरव जोशी रोटरेक्ट क्लब की अध्यक्ष रचिता व भरत विजयवर्गीय उपस्थित रहे।
Related Posts '
25 APR
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने राजोदा में गेहूं उपार्जन केंद्र का किया...
25 APR
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा, जनता की सेवा हेतु किया प्रेरित
पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 चालकों से की चर्चा,...
23 APR
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत श्रेष्ठ बनेगा: मनमोहन वैद्य
हम सबका प्रत्येक कृत्य उत्कृष्ट होगा तो भारत...
23 APR
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का इंस्पायर योजना में चयन
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के दो विद्यार्थियों का...
23 APR
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में ‘लैम्प लाइटिंग’ एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
अमलतास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस में 'लैम्प...

