जिला प्रशासन की ओर से नरेंद्र कुमार जोशी सम्मानित
देवास। गणतंत्र दिवस 2026 के पर्व पर परेड ग्राउंड देवास पर प्रमाण पत्र, शील्ड जिलाधीश द्वारा प्रदान की गई। जोशी सेवानिवृत शिक्षक हैं उसके उपरांत भी कलेक्ट्रेट देवास में राष्ट्रीय पर्वों पर विगत 20 वर्षों से अपनी नि:स्वार्थ सेवा दे रहे हैं। आप भारत स्काउट गाइड जिला संघ देवास के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं पेंशनर संघ देवास पत्र लेखक संघ एवं समाज की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी है सभी संस्थाओं ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।


