ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नारको हेल्पलाइन की सूचना पर कार्रवाई, लाखों रुपये की ब्राउन शुगर और मोबाइल जब्त

देवास पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। नशामुक्त समाज के उद्देश्य से जारी नारको हेल्पलाइन नंबर 9479996880 पर मिली सूचना के आधार पर थाना सोनकच्छ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार थाना सोनकच्छ क्षेत्र के खरपड़ी धतुरिया रोड पुलिया के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी अजय सिंह गुर्जर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी बाबूलाल पिता धूलजी गुर्जर उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम धतुरिया राव सोनकच्छ और सागर पिता किशोर देलनिया उम्र 19 वर्ष निवासी जायसवाल लॉज के पास सोनकच्छ को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लगभग 20.62 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये है।
आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 188/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि 02 अप्रैल 2026 से शुरू की गई नारको हेल्पलाइन पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और अब तक 3 प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय गुर्जर, उपनिरीक्षक हिमांशु पांडे, शैलेंद्र परमार, सहायक उपनिरीक्षक आरसी पोरवाल, प्रधान आरक्षक राजेश लुआनिया, आरक्षक सत्येंद्र सिंह, श्याम बिहारी, कपिल वर्मा, सुनील अलावा और चालक आरक्षक कुलदीप गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

Post Author: Vijendra Upadhyay