विंध्याचल एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
देवास। इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में विंध्याचल एकेडमी ने उत्कृष्ट परिणाम देकर एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने न केवल शानदार अंक प्राप्त किए, बल्कि जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के होनहार छात्र अर्णव मजूमदार ने 99.4% अंक प्राप्त कर टॉपर बनकर सभी को गौरवान्वित किया। जीत वढेर 98%, खुशी खाबिया, 97%, देव रघुवंशी 96.8%, श्रिया दुबे 96.8%, भूवी शर्मा 96.6%, अनुष्का शाह 95.4%, सौम्या अग्रवाल 94.8%, प्रज्ज्वल निलिंद 94.6%, शिवानी भिरुड़ 90.4% इसके साथ ही 26 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, 17 विद्यार्थियों ने 85% से ऊपर, 13 ने 80% से अधिक, 12 ने 75% से ऊपर तथा 18 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक अर्जित किए। शेष सभी विद्यार्थियों ने 65% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा विद्यालय का दसवीं बोर्ड का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विद्यालय के अध्यक्ष श्री दिनेश जी गुप्ता ने इस अविस्मरणीय सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और अभिभावकों के सहयोग को भी महत्वपूर्ण बताया तथा विद्यालय परिवार को बधाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
प्राचार्या श्रीमती मानसी दिघे ने कहा कि यह परिणाम न केवल छात्रों की लगन का प्रमाण है, बल्कि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सतत् प्रयासों का भी प्रतीक है। भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प लिया गया है।

