इंडेक्स और अमलतास समूह ने 35 हजार से अधिक प्रतिभागियों के सामूहिक योग से बनाया विश्व कीर्तिमान

इंडेक्स और अमलतास समूह ने 35 हजार से अधिक प्रतिभागियों के सामूहिक योग से बनाया विश्व कीर्तिमान

योग कार्यक्रमों के माध्यम से 30 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य – योग गुरू पद्मश्री डॉ. एच आर नागेंद्र

मालवांचल और अमलतास यूनिवर्सिटी के इस योग महोत्सव कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विशेष संदेश दिया

देवास। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 के उपलक्ष्य में मालवांचल, अमलतास यूनिवर्सिटी तथा इंडेक्स एवं अमलतास समूह संस्थानों द्वारा योग महोत्सव आयोजित किया गया। इंडेक्स कैम्पस नेमावर रोड़ में संपन्न आयोजन में समूह संस्थानों के विद्यार्थियों, इंदौर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं आमजन की बड़ी भागीदारी की। इंडेक्स कैम्पस में 11 जोन मालवांचल योग महोत्सव में 35 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने शामिल होकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयुष मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के अंतर्गत देशभर में आयोजित किए जा रहे योग महोत्सव एवं काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। इस कार्यक्रम में 51 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन किए थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री के योग गुरु एवं एस-व्यासा यूनिवर्सिटी बेंगलुरु के कुलाधिपति पद्मश्री डॉ. एच.आर. नागेंद्र, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया, वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया, नगर उपाध्यक्ष भाजपा डॅ.दीप्ति सिंह हाड़ा की उपस्थिति में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॅर्ड लंदन की टीम ने सर्टिफिकेट और ए क्यू सी क्वालिटी सर्टिफाइड भी किया। योग विशेषज्ञों की उपस्थिति में सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान सत्र आयोजित किए गए। मालवांचल और अमलतास यूनिवर्सिटी के इस योग महोत्सव कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आयुष मंत्रालय ने भी विशेष संदेश दिया। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. एच.आर. नागेंद्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और आयुष मंत्रालय का मुख्य उद्देश्य योग को जन-आंदोलन का स्वरूप देना तथा नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। मालवांचल और अमलतास यूनिवर्सिटी जैसे समूह यदि इस तरह योगा के ऐसा महाकुंभ का आयोजन करेंगे तो शायद स्वस्थ इंदौर और मप्र की संकल्पना को हम पूरा कर सकते है। आज देशभर में योग कार्यक्रमों के माध्यम से 30 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। आज की युवा पीढ़ी से कहना चाहता हूं कि बीमारी के पहले ही यदि आप योग करें तो शायद आपको कभी बीमार नहीं होंगे आज बदलती जीवनशैली में योग हमारी पहली प्राथमिकता है। आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयुष मंत्रालय द्वारा योग महोत्सव एवं काउंटडाउन कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा यह कार्यक्रम है। योग केवल आज एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है बल्कि यह हमारी जीवनशैली का अभिन्न अंग है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आज प्रधानमंत्री के योग गुरु एवं एस-व्यासा यूनिवर्सिटी बेंगलुरु के कुलाधिपति पद्मश्री डॉ. एच.आर. नागेंद्र के मार्गदर्शन में युवा पीढ़ी को योग के महत्व को जानने का मौका मिला। कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि मालवांचल और अमलतास यूनिवर्सिटी के साथ सभी प्रतिभागियों को इस वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की शुभकामनाएं देता हूं। यह भव्य आयोजन केवल हमारी युवा शक्ति के कारण ही संभव हो सका है। मयंक वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया और वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने कहा कि इंडेक्स और अमलतास समूह संस्थान के छात्रों और शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के सहयोग से योग का विश्व कीर्तिमान बनाने में हम कामयाब हुए है। इस अवसर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॅर्ड लंदन की टीम अपूर्वा मैनन, तिथि भल्ला और हिमांशु तिवारी ने पैरामेडिकल प्राचार्या डॅ.रेशमा खुराना ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। योग महोत्सव में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के सरपंच, जनपद सचिव और नेमावर इंडस्ट्री एसोसिएशन कई गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

Post Author: Vijendra Upadhyay