सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक

सेन थॉम एकेडमी के स्केटर आहिल ने जीते तीन स्वर्ण और एक रजत पदक

देवास। सेन थॉम एकेडमी, भोपाल रोड, को उसके प्रतिभाशाली स्केटरआहिलने शानदार उपलब्धि कर गौरव की अनुभूति कराई। आहिल ने 21 से 25 अक्टूबर तक भोपाल में आयोजित आरएसएफआई राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। राज्य भर से लगभग 700 प्रतिभागियों के बीच 15-18 वर्ष आयु वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए आहिल ने अपनी अद्भुत गति, सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया।

आहिल ने चार अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक स्पर्धाओं मेंतीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदकअपने नाम किए। उन्होंने 5000 मीटर पॉइंट-टू-पॉइंट ट्रैक रेस में सर्वाधिक 45 अंक अर्जित करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसके अतिरिक्त, उन्होंने रिंक रेस वी -500 मीटर स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। अपनी शानदार सफलता का सिलसिला जारी रखते हुए उन्होंने 10,000 मीटर पॉइंट-टू-पॉइंट रोड रेस में सर्वाधिक 39 अंक प्राप्त कर एक और स्वर्ण पदक जीता। वहीं, 10,000 मीटर एलिमिनेशन ट्रैक रेस में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया।

इसअवसर पर आहिलऔर विद्यालय के स्केटिंग कोचको मैनेजमेंट, प्राचार्यएवं सभी शिक्षकों ने इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए और उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

Post Author: Vijendra Upadhyay