स्वदेशी मेले के कार्यालय का हुआ शुभारंभ
मेले के पोस्टर का विमोचन, आयोजन को लेकर समिति गठित
देवास। स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में देवास में स्वदेशी मेले का आयोजन 27 नवंबर से 7 दिसंबर तक पुलिस ग्राउंड पर किया जाएगा। मेले की तैयारियों को गति देने के लिए स्टेशन रोड पर स्थानीय कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मेले के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
कार्यालय का शुभारंभ महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मेले के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें आयोजन से संबंधित विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
मेले के लिए पालक अधिकारी समीर मूंदड़ा, संयोजक विजेंद्र उपाध्याय, सह-संयोजक अभिषेक गोस्वामी, दर्पण सोलंकी, श्रीमती राधिका मूंदड़ा, सुश्री हिना राठौर एवं श्रीमती पुष्पलता सोनगरा को दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर उज्जैन संभाग के पूर्णकालिक संगठन मंत्री हेमंत रावत, विभाग संपर्क प्रमुख राजवीर चौहान एवं जिला संयोजक सुरेंद्र गिरी गोस्वामी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
स्वदेशी मेले के माध्यम से स्थानीय उत्पादों, स्वदेशी वस्तुओं एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही नागरिकों को भारतीय संस्कृति और स्वदेशी विचारधारा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। उक्त जानकारी मेला संयोजक विजेंद्र उपाध्याय ने दी।


