देवास। प्रदेश सरकार की भूमि हीनों के पट्टा वितरण के कार्यक्रम के अंतर्गत देवास शहर के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों में पट्टों का वितरण विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार द्वारा महापौर सुभाष शर्मा के साथ किया जा रहा है। चरणबद्ध पट्टा वितरण कार्यक्रमों में नागदा, शंकरगढ वार्डो के लोगों को पट्टों का वितरण किया गया। नागदा में केन्द्र सरकार की उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शनों का वितरण भी कार्यक्रम के अंतर्गत अतिथियों द्वारा किया गया।
इन अवसरों पर विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि गरीबों की उनके सपनों के घरों की सौगाते प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा दी जा रही है। जिससे उनके परिवार उन्नती की राह में आगे बढ़ेंगे। महापौर श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में भवनों की सुविधाओं से हर निर्धन वर्ग लाभांवित हो रहा है। कार्यक्रमों में भाजपा नेता बहादुर मुकाती, मेयर इन काउंसिल सदस्य अर्जुन चौधरी, रामचरण पटेल, कैलाश पटेल, विष्णु मोदी, सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।

