विकास कार्य के अन्तर्गत 40 लाख की लागत से निर्मित मार्गो का लोकार्पण
देवास। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के संकल्प को लेकर काम कर रही हैं। केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार विकास को सर्वोपरी मानकर विकास कार्यो में लगी है देश और प्रदेश के साथ साथ हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही हैँ। उपरोक्त उद्गार विधायक गायत्रीराजे पवार ने आज विधानसभा क्षेत्र देवास के चाणक्यपूरी एक्सटेंशन में सीसी रोड़ जिसकी लागत 20 लाख मुखर्जी नगर एचआय जी सेक्टर में 10 लाख तथा इसी वार्ड में सीताराम नगर में 10 लाख की लागत से निर्मित मार्गो का लोकार्पण कर मुखर्जी नगर टंकी क्षेत्र में 8 लाख की लागत से मार्ग निर्माण भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि जहां एक और मूलभूत सुविधाओं के लिये सतत प्रयास किये जा रहे है वही छोटी छोटी गलीयों को भी प्रमुख मार्गो से जोड़ा जा रहा हैं। विकास कार्यो से प्रसन्न रहवासीयों ने अपने विधायक का जर्बदस्त स्वागत किया तथा उनका आभार माना।
महापौर सुभाष शर्मा ने इस अवसर पर क्षेत्र के रहवासीयों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में विकास कार्य निरन्तर जारी रहेगे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ओम जोशी, पार्षद नरेन्द्र यादव, महामंत्री मनीष डांगी, पवन श्रीवास्तव, शशिकांत यादव, पुष्पलता सोनगरा, मनीषा बापना, मीना भवालकर, ऊषा बुन्देला आदि मोजूद थे।

