देवास। दी इंस्टीट्यूट आफ इंडियन फाउंड्री ऑल इंडिया की 26 शाखाओं एवं चार रीजनल आफिस कोलकत्ता, दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई के अंतर्गत इंदौर क्षेत्र फाउंड्री एसोसिएशन के चुनाव में संजीव चौधरी को चेयरमेन चुना गया। इंदौर क्षेत्र में इंदौर, पीथमपुर, उज्जैन तथा देवास क्षेत्र की सभी फाउंड्रियां सम्मिलित हैं।

वाइस चेयरमेन अतीन जैन पीथमपुर सेकेट्री संग्राम पाटिल इंदौर एवं कोषाध्यक्ष हेमंत लेले उज्जैन चुने गए। इस अवसर पर देवेन्द्र जैन पीथमपुर, एल.डी.अमीन इंदौर, चरणजीतसिंह कालरा उज्जैन, गिरिश मंगला, अनिल टाकलकर, रंगनाथन, हरिनारायण, मितेश रघुवंशी आदि उपस्थित थे। श्री चौधरी के चुने जाने पर जैन समाज देवास के विलास चौधरी, अशोक जैन मामा, प्रेमचंद शेखावत, दीपक जैन, अतुल जैन, सुधीर जैन, राजेन्द्र जैन, अशोक जैन , सुशील कुमार बम, संजय तलाटी, संजय कटारिया, राकेश तरवेचा, अजय मूणत, विजय जैन चंद्रशेखर जैन,अनूप जैन, गौरव जैन भोमियाजी, मनोज कटारिया, संतोष सेठिया, मदन जैन आदि ने बधाई दी।

