देवास| कुछ दिनों से मानसून शुरू हो गया हे जिस कारण गाय रोड पर बैठती हे और रात के समय चल रहे वाहन से गायो का एक्सीडेंट होता हे.. लेकिन इन वाहनों से टकराई गायो का किसी का भी ध्यान नही रहता हे यह तक की गोसेवा के नाम से राजनीती करने वाले लोगो का ध्यान भी इन पर नही रहता हे..पर समय समय पर फोटो बाजी कर सब अपने अपने काम में लग जाते हे..
इस विषय पर पशु चिकित्सा देवास पर डॉ. एस. के. श्रीवास्तव जी से हुई चर्चा में उन्होंने बताया की
आये दिन यह घटना होती हे और बारिश में ज्यादा होती हे….उन्होंने बताया की कल ही एक एक्सीडेंट वाली गाय कुछ पुलिस वाले छोड़ कर गये थे लेकिन वह ज्यादा जख्मी थी जिसकारण उसे हम बचा नही पाए ….यहा तक की कई बार तो गाय को पालने वाले ही खुद बीमार या घायल गाय को यहा छोड़ जाते हे …जिनका इलाज हमारी टीम पूरी तरह से करती हे और गायो के ठीक हो जाने पर उन्हें देवास में मोजूद गोशाला में छोड़ दिया जाता हे ताकि उनका वहा व्यवस्थित रख रखाव हो सके|

