देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सहमंत्री रह चुके शक्ति सिंह मालवीय कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने समर्थकों सहित कांग्रेस के जवाहर चौक स्थित कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मालवीय ने कहा कांग्रेस की रीति-नीति सर्वजन हितकारी है। युवाओं के लिए पार्टी विशेष काम कर रही है फिर चाहे उनके लिए रोजगार की मांग हो या पार्टी में आगे बढऩे का मौका। इस अवसर पर शहर कांगे्रस अध्यक्ष मनोज राजानी ने पुष्पमाला पहनाकर मालवीय का स्वागत किया और पार्टी के लिए एकजुट होकर आगामी चुनाव में विजयश्री दिलाने का आह्वान किया। राजानी ने कहा युवाओं के लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हैं जो भी युवा देश व समाज हित में कुछ करने की इच्छा रखते हैं वो पार्टी के साथ आ सकते हैं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित शर्मा, पूर्व पार्षद घनश्याम पटेल, सलीम पठान, नीरज वर्मा, शाहिद मोदी, विशाल यादव, ईशान राणा, शोएब शेख, चिंटू घारू, प्रतीक शास्त्री, कुद्दुस शेख, प्रमोद सुमन आदि ने मालवीय को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराते हुए स्वागत किया।
Related Posts '
03 JUL
अमलतास अस्पताल द्वारा जिले के शासकीय अस्पतालों में क्वालिटी अवेयरनेस अभियान
अमलतास अस्पताल द्वारा जिले के शासकीय अस्पतालों में...
01 JUL
शुभि और इतिशा ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते 3 स्वर्ग सहित 10 पदक
शुभि और इतिशा ने शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते 3...
30 JUN
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव का जन्मदिवस सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया जाएगा
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव का जन्मदिवस...
27 JUN
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला,...

