पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से बताए तम्बाकु के नुकसान

देवास। 31 मई को इंडियन डेंटल एसोसिएशन के तत्वावधान में देवास जिला अस्पताल में विश्व तम्बाकु निषेध दिवस पर एक पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें आम जनता को तम्बाकु से होने वाली बीमारियों एवं मुंह के कैंसर के बारे में बताया गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल के सीएमएचओ डॉ. विजयसिंह, सिविल सर्जन डॉ. सक्सेना, आईडीए प्रेसिडेंट डॉ. नितिन मुंगी, आईएमए प्रेसिडेंट डॉ. योगेश वालिम्बे, आईडीए सचिव अभिषेक सोनी, आएमए सचिव डॉ. अग्रवाल, डॉ. चेतना जोशी, डॉ. राहुल राठौर, डॉ. अशोक सेंधव, डॉ. वरूण आनंद, डॉ. अंकित अग्रवाल, डॉ. किरण मिश्रा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में आईएमए देवास का विशेष योगदान रहा। अंंत में आभार डॉ. वरूण आनंद ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply