देवास। बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन के प्रदेेश अध्यक्ष शिव राजपूत ने बताया कि 2 जून को बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन की प्रांतीय बैठक चिनार पार्क भोपाल में रखी गई थी जिसमें संगठन के पदाधिकारी एवं संगठन के कार्यकर्ता व कर्मचारियों ने अति महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जिसम निकाले गए मध्य प्रदेश के समस्त बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को पुन: यथावत स्थान पर नौकरी पर रखा जाए। मध्य प्रदेश सरकार के घोषणा पत्र के अनुसार समस्त बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को जल्द से जल्द नियमितीकरण किया जाए। 11 जून मंगलवार को प्रदेश के समस्त बिजली आउट सोर्स जिला अध्यक्षों के द्वारा अपने जिले के जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही बताया कि 30 जून तक यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो 06 जुलाई को प्रदेश के समस्त बिजली आउटसोर्स कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे जिसकी समस्त जवाबदारी कंपनी, शासन, प्रशासन की रहेगी।
Related Posts '
08 SEP
मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित
मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा...
07 SEP
अंधविश्वास की आड़ में तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर सोने के आभूषण ठगने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
अंधविश्वास की आड़ में तांत्रिक क्रिया का झांसा देकर...
06 SEP
जुआ फड़ से 11,700 रुपए नगद एवं 2 ताश की गड्डियां जब्त
ऑपरेशन प्रहार के तहत विजयागंज मंडी पुलिस की...
05 SEP
खाटू श्याम सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
खाटू श्याम सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण...
05 SEP
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक दिवस समारोह
सेन थॉम एकेडमी में कृतज्ञता और उल्लास के साथ शिक्षक...

