देवास। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी प्रगति क्लब द्वारा ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया था । इसमें कई खेल जैसे एथेलेटिक्स, सॉफ्टबॉल, हैंडबॉल, क्रिकेट आदि खेलों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों के साथ सॉफ्टबॉल के एन आई एस कोच निरंजन यादव ने भी प्रशिक्षण दिया। समापन अवसर पर सज्जन वर्मा मंत्री मध्य प्रदेश शासन, पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी, मनोज राजानी,मदनलाल कहार, जगदीश वर्मा, प्रितपाल सिंह सलूजा, डॉ सुषमा अरोरा, प्रदीपसिंह सिसोदिया, जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा , राजेश शाक्य, मनीष सोलंकी आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत अनिल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, चंद्रपाल सोलंकी, हेमेंद्र निगम , मुकेश श्रीवास्तव, योगेश द्विवेदी, संजय सोनी, नारायण टांडी, सुदेश कटारिया, अरुण कुशवंशी, संग्राम साठे, महेन्द्र भाटी, प्रवीण सांगते, प्रवीण श्रीवास्तव आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शिविर में भाग लेने वाले 80 से भी अधिक खिलाडिय़ों को टी-शर्ट एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर विष्णु वर्मा सर का विशेष सम्मान किया गया साथ ही 12 कक्षा में मेरिट में आने पर जाह्नवी सोनी का भी सम्मान किया । कार्यक्रम का संचालन भरत वर्मा ने किया एवं आभार राजीव श्रीवास्तव ने माना।
Related Posts '
27 JUN
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में खुला 76 वर्षीय वृद्ध से चेन लूट का मामला,...
25 JUN
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित
सेन थॉम एकेडमी में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र...
18 JUN
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी
अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मिली नई जिंदगी 30...
15 JUN
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया इंफ्लून्सर्स का समागम
देवास सोशल मीडिया कॉन्फ्लुएंस में हुआ सोशल मीडिया...
15 JUN
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
अंतरराज्यीय चेन चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार 7...

