देवास। श्री रणवीर हनुमान महिला मंडल, श्री रणवीर हनुमान मंदिर समिति द्वारा रामरहीम नगर, विवेक नगर, देवश्री नगर, राधागंज स्थित श्री रणवीर हनुमान मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का संगीतमय आयोजन चल रहा है। मीडिया प्रभारी अशोक जाट ने बताया कि कथा में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उत्साह के साथ मनाया। कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में नंद बाबा के द्वारा टोकरी में नन्हे कृष्ण लला को रखकर पांडाल के बीच में से गुजरने का नजारा वहां पर उपस्थित जनसमूह को अत्यंत भाया। जैसे ही भगवान श्री कृष्ण को पांडाल के मध्य लाया गया तब लोगों ने पुष्प वर्षा कर नंदलाला का अभिवादन किया। श्रद्धालुओं ने नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की… के जयघोष के साथ पांडाल को गुंजायमान कर दिया। नंद बाबा के द्वारा अपने सर पर टोकरी को धारण कर पांडाल में श्रद्धालुओं के बीच से गुजर कर भगवान कृष्ण जी को पाण्डाल पर लाया गया। व्यासपीठ पर विराजित संत शिरोमणि श्री नारायणप्रसाद जी ओझा ने भी कृष्ण कन्हैया लला को अपनी गोदी में बैठाया। महाराज श्री ने कथा में उपस्थित सभी श्रोता गणों को बताया कि जो परमात्मा के लिए समय निकलता है उसकी आयु बढ़ती है। लोग कथा में जितना समय बैठेंगे तो यह निश्चित है कि जितना समय कथा में बैठे उतनी आयु उसकी बढ़ जाएगी। भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा में आज श्रीकृष्ण जी की बाल लीलाओ का प्रसंग एवं सोमवार को श्रीकृष्ण रूक्मणी विवाह का सचित्र प्रसंग होगा। कथा पूर्णाहूति 31 दिसंबर को होगी। समिति ने समस्त श्रद्धालु भक्तो से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण करने की अपील की है।
Related Posts '
21 OCT
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला विशेष गरबा महोत्सव आयोजित
देवास में उड़ान विद हीना द्वारा निःशुल्क महिला...
20 OCT
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन
देवास नगर में 21 बस्तियों से निकले राष्ट्रीय...
19 OCT
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का भव्य समापन
देवास में पहली बार आयोजित माँ-बेटी गरबा महोत्सव का...
17 OCT
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सेन थॉम एकेडमी ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी
सहोदया अंतरविद्यालयीन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में...
17 OCT
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित
देवास जिले में 125 पथसंचलन होंगे आयोजित 500 से अधिक...

