अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की एक ओर बड़ी कार्यवाही

देवास। जिले के कलेक्टर डॉ श्रीकांत पांडे के निर्देशन में एवं सहायक आबकारी आयुक्त विक्रमदीप सांगर के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के संग्रहण,परिवहन और विक्रय के विरुद्ध कड़ी कार्यवाहियां जारी है । इसी कड़ी में आज दिनांक 08.02.2020 को आबकारी वृत सोनकच्छ में अवैध मदिरा के निर्माण परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्यवाही ग्राम ओड में जंगल में तालाब किनारे, पुष्पगिरी के पास कंजर डेरे , ग्राम भौरासा में भौरासा कंजर नाका,ग्राम – पिलवानी में किराना दुकान, सवेरा ढाबा में की गई जिसमें मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए उक्त कार्यवाह में 53 पाव प्लेन देशी मदिरा के,14 बोतल बियर, 130 लीटर हातभट्टी मदिरा एवम् 14000 किलो ग्राम महुआ लाहान, बरामद किया गया , बरामद सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 1431000 रुपये है आज की कार्रवाई में, आबकारी उपनिरीक्षक डी.पी.सिंह, राजकुमारी मंडलोई,प्रेम यादव, उमेश स्वर्णकार, कैलाश जामोद, आबकारी मुख्य आरक्षक विष्णु प्रसाद कलोसिया, राजाराम रैकवार,आबकारी आरक्षक, गोविंद बड़ावदिया,अशोक सेन ,दीपक टटवाडे , राजेश जोशी,अरविंद जीनवाल,एवं संगीता यादव आदि सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply