पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को विशेष अभियान चलाकर दिये जायेगे किसान क्रेडिट कार्ड

23 फरवरी तक लगाये जायेंगे विशेष शिविर
देवास 10 फरवरी 2020/ भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के सभी पात्र लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु विशेष कार्ययोजना निर्धारित की गयी है। कलेक्टर डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने सभी बैंक शाखा प्रबंध को उक्त योजना से पात्र किसानो को लाभान्वित करने के निर्देश दिए है| उन्होंने इस विषय में विशेष जिला स्तरीय बैंकर्स कमिटी की बैठक आहूत करने का निर्देश भी अग्रणी जिला प्रबंधक को दिये।
जिला विकास प्रबंधक अविनाश तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में ऐसे किसान जिनके पास अभी किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में 8 फरवरी से 23 फरवरी तक विशेष शिविर लगाये जाएँगे। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अरविन्द रंजन ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत 1,41,168 किसान पंजीकृत है। प्रथम चरण में 1,36,429 किसान, द्वितीय चरण में 1,21,046 किसान एव तृतीय चरण में 67,504 किसानो को योजना का लाभ पंहुचा है। भारत सरकार का यह मानना है कि किसानो के एक बहुत बड़े तबके द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा प्राप्त नहीं की गयी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के किसानो की जानकारी बैंको/पोर्टलके पास उपलब्ध है। इसके लिए बैको एवं प्रशासन के सहयोग से विशेषशिविर/ग्राम सभाओ का आयोजन किया जायेगा और उसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों को बैंको द्वारा किसान क्रेडिट ऋण की जानकारी दी जायेगी। जिन किसानो ने अभी तक किसी भी बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ नहीं लिया है वह अपनी बैंक शाखा में,जहा उसे किसान सम्मान निधि की राशि 2000 (4 माह में) या 6000 प्रति वर्ष की दर से जमा होगी, आवश्यक कागजात के साथ जाकर योजना के अंतर्गत आवेदन जमा कर सकते है। योजना के अंतर्गत एक पेज का सरलीकृत आवेदन फार्म भारतीय बैंक संघ द्वारा उपलब्ध कराया गया है। किसानो को फसल उत्पादन के साथ साथ पशुपालन एव मत्स्यपालन हेतु भी किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृत किये जायेंगे।इस योजना के अधीन ऋण प्राप्त किसानो को 2 प्रतिशत ब्याज अनुदान एवं नियमित भुगतान कर्त्ता को अतिरिक्त 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान का भी लाभ प्राप्त होगा जिसके लिए किसानो का आधार कार्ड लिन्क करना अनिवार्य होगा।
इसके अंतर्गत 03 लाख तक के ऋणों पर प्रोसेसिंग, डॉक्यूमेंटेशन, इंस्पेक्शन एव अन्य चार्जेस को भारतीय बैंक संघ द्वारा माफ़ किया गया है। भारतीय बैंक संघ द्वारा समस्त बैंको को निर्देशित किया गया किया गया है कि किसानो से समस्त आवश्यक दस्तावेजो के साथ प्राप्त आवेदन को 14 दिनों के भीतर स्वीकृत कर किसान क्रेडिट कार्ड जारी करे।
किसानो से आवेदन प्राप्त करने हेतु बैंकशाखा स्तर एव पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। जिसमे बैंक अधिकारी एव अन्य सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारी निर्धारित तिथि पर उपलब्ध रहेंगे। बैंक शाखाए किसानो को सही मार्गदर्शन एवं त्वरित सेवा एवं स्वीकृति के लिए अलग अधिकारी एव डेस्क की व्यवस्था की जावेगी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply