उद्यमिता सहकौशल उन्नयन प्रशिक्षण आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी

देवास, 11 फरवरी 2020/ उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) व सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय,भारत सरकार नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में जिले की शिक्षित युवक एवं युवतियों हेतु निःशुल्क उद्यमिता सह कौशल उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 फरवरी 2020 से प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2020 निर्धारित की गई है।
जिला समन्वयक उद्यमिता विकास केंद्र नीता पंत ने बताया कि देवास व निकटस्थ क्षे़त्रों में व्याप्त संभावनाओं को देखते हुए छः सप्ताह अवधि के इस कार्यक्रम में टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जावेगा। मैकेनिकल ट्रेड में बी. ई./पोलिटेक्निक अथवा आई.टी.आई शैक्षणिक योग्यताधारी तथा 18 से 35 वर्ष आयु के युवा प्रशिक्षण के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियो को संबंधित क्षेत्र में प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है जिससे वह आत्म निर्भर बनें। प्रशिक्षण हेतु 30 प्रशिक्षणाथियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
प्रशिक्षण मे पांच सप्ताह का व्यावहारिक व तकनीकी प्रशिक्षण एवं एक सप्ताह का उद्यमिता विकास प्रशिक्षण दिया जावेगा। इसमें विभिन्न मैकेनिकल आधारित उद्योगों की जानकारी एवं चयन में सहायता, व्यक्तित्व विकास ,सफल उद्यमी के गुणों की जानकारी, सम्प्रेषण कला कौशल, मार्केट सर्वे की तकनीकी तथा फील्ड मार्केट सर्वे, मार्केंटिंग, प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने में मार्गदर्शन वित्तीय सहायता सम्बधी शासकीय योजनाओं की जानकारी जैसे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम आदि शामिल होगे। साथ ही ऋण प्रकरण तैयार करने में सहायता दी जाएगी।
इस संबंध में अधिक जानकारी तथा आवेदन हेतु उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) के जिला समन्वयक नीता पंत से मोबाईल 9425010535 पर अथवा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में शाम 4.00 से 5.30 के मध्य संम्पर्क कर सकते हैं।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply